बेंगलुरु में 2 रोल्स-रॉयस कारों पर लगा ₹38 लाख जुर्माना, अमिताभ बच्चन व आमिर खान से है संबंध

ऐक्टर्स अमिताभ बच्चन और आमिर खान के नाम पर रजिस्टर्ड दो रोल्स-रॉयस कारों पर बेंगलुरु में रोड टैक्स का भुगतान नहीं करने पर ₹18.53 लाख और ₹19.73 लाख का जुर्माना लगा है। बकौल रिपोर्ट्स, इन कारों को नेता यूसुफ शरीफ ने कुछ साल पहले दोनों ऐक्टर्स से खरीदा था और इन कारों को अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं कराया था।