बेंगलुरु में मेट्रो निर्माण के लिए लाया जा रहा एक वायडक्ट ऑटो पर गिर गया जिससे 35 वर्षीय चालक की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 पहियों वाले ट्रक पर वायडक्ट ले जाया जा रहा था। बीजेपी नेता पीसी मोहन ने कहा, "लापरवाही के कारण एक जीवन चला गया। बीएमआरसीएल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।"