बेंगलुरु शो से पहले सोनू निगम ने कन्नड़ समुदाय से क्यों मांगी माफी? क्या है पूरा मामला?
सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कन्नड़ समुदाय से माफी मांगी है। दरअसल पिछले साल बेंगलुरु कॉन्सर्ट में उनके विवादित बयान के बाद कर्नाटक रक्षणा वेदिके (KRV) ने उनके शो पर बैन की मांग की थी। KRV प्रमुख नारायण गौड़ा ने कहा कि माफी के बाद संगठन विरोध वापस लेगा। सोनू 24-अक्टूबर को बेंगलुरु में शो करेंगे।