यूट्यूबर जेरी रिग एवरीथिंग ने हाल ही में गूगल के नए पिक्सेल 10 प्रो फोल्ड फोन का बेंडिंग टेस्ट किया। इस दौरान फोन की बैटरी फट गई और उसमें आग लग गई। बकौल जेरी, पिछले 10 वर्षों में यह पहला फोन है जो टेस्टिंग के दौरान 'धू-धू कर जलने लगा'। उन्होंने इसे 'अब तक का सबसे कमज़ोर फोल्डिंग फोन' बताया।