राजस्थान के बांसवाड़ा में सरपंच चुनाव हारने के बाद उम्मीदवार ललित कुमार के समर्थकों ने मतदान दल पर हमला कर दिया। ललित कुमार महज 32 वोटों से चुनाव हारे थे। गुस्साई भीड़ ने पथराव/मारपीट की, जिसमें कई मतदानकर्मी घायल हो गए। इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।