बोइंग 777 विमान खरीदने के लिए $200 मिलियन का लोन लेगी एअर इंडिया

एअर इंडिया ने बोइंग 777 विमान खरीदने के लिए $200 मिलियन का बैंक लोन लेने की योजना बनाई है जिसके ज़रिए एयरलाइन उसके पास लीज़ पर मौजूद 6 बोइंग 777 विमान खरीदेगी। हालांकि, इसको लेकर कंपनी पहले से ही बातचीत कर रही है लेकिन अहमदाबाद (गुजरात) विमान हादसे के बाद इसे अस्थाई रूप से रोक दिया था।