बीकानेर कैमल फेस्टिवल में स्कॉटिश कपल ने राजस्थानी रीति-रिवाज में रचाई शादी

स्कॉटलैंड के कपल जैक्सन हिंगिस और रोइसिन ने बीकानेर कैमल फेस्टिवल में राजस्थानी रीति-रिवाज में शादी की जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में दूल्हा शाही शेरवानी, साफा (पगड़ी) और हाथ में तलवार लिए नज़र आ रहा है और ऊंट पर बैठकर विवाह स्थल पर पहुंचता है। दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को माला पहनाई और जूता-चुराई की रस्म भी हुई।