'बिग बॉस' जीतने के बाद बुरे दौर से गुजरे मुनव्वर फारूकी, कहा- नमाज़ पढ़कर रोता था

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने बताया है कि ‘बिग बॉस 17’ जीतने के बाद महिलाओं से मिल रहे ध्यान का असर उनकी निजी ज़िंदगी पर पड़ने लगा था। वह ऐसी चीजें कर रहे थे जिन्हें खुद पसंद नहीं करते थे। मुनव्वर ने कहा कि वह नमाज़ पढ़ते हुए रोते थे और ज़िंदगी में सुकून व स्थिरता की दुआ मांगते थे।