सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में जिन लोगों के वोटर लिस्ट से नाम कटे हैं उनकी अपील को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग को एक हफ्ते में अपीलीय ट्रिब्यूनलों की संख्या बढ़ाने और कोलकाता में अलग-अलग जगह व्यवस्था करने को कहा गया है। कोर्ट ने राशन जैसी सुविधाओं के लिए हाईकोर्ट जाने को कहा।