जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में बाढ़ के हालात का जायज़ा लेने गए बीजेपी सांसद खगेन मुर्मु व विधायक शंकर घोष पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया है। शंकर घोष ने बताया कि राहत सामग्री वितरित करते समय मुर्मु पर हमला किया गया। सांसद को सिर पर पत्थर लगने से गहरी चोट आई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।