पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने छात्रों के एक कार्यक्रम में कहा है कि अगर 'अल्लाह की रहमत रही तो देश में एक दिन मुसलमान बहुसंख्यक हो सकते हैं' जिसकी बीजेपी ने आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बयान को 'ज़हर' बताते हुए उनपर खुलेआम सांप्रदायिक नफरत भड़काने का आरोप लगाया।