रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस संग गठबंधन की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, बनर्जी ने अपने विधायकों से कहा, "बंगाल में कांग्रेस का कुछ नहीं है...हम अकेले काफी हैं और कांग्रेस व 'आप' ने हरियाणा-दिल्ली चुनावों में एक-दूसरे की मदद नहीं की इसलिए बीजेपी जीत गई।"