बंगाल के स्कूलों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जगह, हटाया जाएगा सिंगूर आंदोलन का अध्याय
पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूली किताबों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और योगदान को शामिल करने का फैसला किया है। कक्षा 8 से 'सिंगूर आंदोलन' और कक्षा 6 से 'कन्याश्री योजना' अध्याय हटाए जाएंगे। कक्षा 5-8 में ICT विषय जुड़ेगा और हर पाठ्यपुस्तक में 'वंदे मातरम' छापा जाएगा। शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन ने बुधवार को यह जानकारी दी।