पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि राज्य में करीब 1 करोड़ अवैध मतदाता हैं। उन्होंने कहा, "हर बूथ पर 50 मृत वोटर, दो जगह रजिस्टर्ड 50 वोटर, बांग्लादेशी मुसलमान वोटर और रोहिंग्या जैसे अवैध मतदाता मिलेंगे।" उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि वोटर लिस्ट से ये नाम हटाए जाने चाहिए।