बंगाल में TMC को लगा एक और झटका, शांतनु सेन ने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से दिया इस्तीफा
टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ शांतनु सेन ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को भेजा है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि कई निजी असहमति के बावजूद उन्होंने मीडिया में पार्टी का बचाव किया लेकिन अब वह ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हैं।