पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बेरोज़गार ग्रैजुएट युवाओं को ₹2,000/महीना और नॉन-ग्रेजुएट को ₹1,500 भत्ता देने का एलान किया है। वहीं, सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के आवेदन की फीस भी पूरी तरह माफ कर दी गई है। 'भोरसा कर्मसूची' नामक यह योजना 21-45 साल के बेरोजगार युवाओं के लिए होगी और भत्ता सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा।