बंगाल में बनेगी भगवान शिव के महाकाल अवतार की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, CM ममता ने की घोषणा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी के माटिगाड़ा मंदिर परिसर में भगवान शिव के महाकाल अवतार की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने की घोषणा की है। बकौल ममता, 216 फीट ऊंची संरचना में भगवान शिव की 108 फीट ऊंची कांस्य की मूर्ति होगी। इस परिसर का नाम 'महाकाल महातीर्थ' होगा जिसका काम ढाई साल में पूरा होगा।