शासक हत्यारे बन गए: भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद ममता बनर्जी

सोनारपुर (पश्चिम बंगाल) में चुनाव के बाद हुई हिंसा में घायल हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर लिखा, "शासक हत्यारे बन गए...बीजेपी शर्म करो।" गौरतलब है, अभिषेक पर भीड़ ने अंडे व पत्थर फेंके थे।

Load More