पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में हुई सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को ₹10-₹10 लाख का मुआवज़ा देने का एलान किया है। उन्होंने कहा, "हम पीड़ितों की धार्मिक पहचान नहीं देखते...उनका दर्द देखते हैं।" मुख्यमंत्री ने कहा, "जिन्होंने हिंसा में अपने घर गंवाए हैं उन्हें 'बांग्लार बाड़ी' (सरकारी स्कीम के तहत घर) दिया जाएगा।"