बिहार में बेगूसराय बस स्टैंड के पास बदमाशों ने की 8-10 राउंड फायरिंग, 3 लोग हुए घायल

बेगूसराय (बिहार) में बुधवार को बस स्टैंड पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ करीब 8-10 राउंड फायरिंग की जिसमें गोली लगने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी की पहचान मनोज पासवान, अर्जुन शाह और एक ऑटो चालक के रूप में हुई है। पुलिस घटनास्थल से कई खोखे बरामद कर अपराधियों की पहचान-गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है।

Load More