यूपी में दिनदहाड़े ग्राम प्रधान के भाई की हत्या, ज़मीन को लेकर चचेरे भाइयों से थी रंजिश

यूपी के बागपत में शुक्रवार को ग्राम प्रधान के भाई संजीव खोखर की हत्या कर दी गई। 50 वर्षीय संजीव खेत से गन्ने की बुग्गी निकाल रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। परिजनों ने ज़मीन की रंजिश में चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर गांव में पुलिस बल तैनात किया है।