पति की हत्या के बाद प्रेमी को WhatsApp पर किया ब्लॉक, पत्नी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में पत्नी उर्मिला पर प्रेमी सिकंदर के साथ मिलकर पति प्रमोद की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद उर्मिला ने प्रेमी से व्हाट्सएप पर जानकारी ली और फिर उसे ब्लॉक कर दिया। प्रेमी ने बातचीत के स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखे थे। पुलिस ने सिकंदर और उर्मिला को गिरफ्तार कर लिया।