बेचारी महिला, अंत में मुश्किल से बोल पा रही थींः राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सोनिया गांधी

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बेचारी महिला...बहुत थकी हुई लग रही थीं। अंत तक (भाषण के) मुश्किल से बोल पा रही थीं।" सोनिया गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा, "यह बयान सर्वोच्च पद पर बैठी आदिवासी महिला का अपमान है।"