बाज़ीगर के सीक्वल के लिए शाहरुख खान से बात चल रही हैः फिल्म के प्रोड्यूसर रतन जैन

साल 1993 में रिलीज़ हुई 'बाज़ीगर' के प्रोड्यूसर रतन जैन ने एक इंटरव्यू में 'बाज़ीगर' के सीक्वल को लेकर कहा है, "हम 'बाज़ीगर' के सीक्वल के बारे में सोच रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम शाहरुख से 'बाज़ीगर 2' के बारे में बातचीत करते रहते हैं। हालांकि, अभी तक कुछ खास नहीं हुआ है लेकिन फिल्म ज़रूर बनेगी।"