बीजेपी एमएलए ने सरकारी अधिकारी को लगाए 3 थप्पड़, कहा- तुम अखिलेश से मिले हो
महोबा (यूपी) में बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत द्वारा सरकारी बीज भंडार के एक अधिकारी को तीन थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। बृजभूषण ने कहा, "तुम सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले हुए हो।" रिपोर्ट्स के अनुसार, किसानों को मुफ्त बांटने के लिए रखे गए चने के बीज की करीब 100 बोरियां एक पिकअप गाड़ी में लदी मिली थीं।