दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दर्शाए गए दिल्ली के नक्शे के अधिकांश हिस्से में भगवा रंग नज़र आ रहा है। गौरतलब है कि इस चुनाव में बीजेपी ने 48 जबकि सत्तारूढ़ 'आप' ने 22 सीटें जीती हैं। किसी भी अन्य पार्टी का खाता नहीं खुला है।