बीजेपी के प्रदर्शन पर गर्व है, नैशनल कॉन्फ्रेंस को बधाई: जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजों पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने वाली नैशनल कॉन्फ्रेंस को बधाई दी। वहीं, उन्होंने चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए कहा, "उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारी पार्टी को वोट दिया।" 90 सीटों वाली विधानसभा में नैशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटें जीती हैं।