बीजेपी के पास है कितना पैसा, चुनाव आयोग तक पहुंची रिपोर्ट में हुआ खुलासा
बीजेपी ने चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट में बताया है कि 31 मार्च 2025 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में पार्टी के 'जनरल फंड’ में मौजूद धनराशि ₹12,164 करोड़ पहुंच गई जो उसके पिछले साल ₹9,169 करोड़ थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पार्टी को वित्त वर्ष 2024-25 में ₹6,125 करोड़ का वॉलंटरी चंदा मिला है।