पीटीआई ने बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के हवाले से बताया है कि पार्टी को फरवरी-2025 में नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है जो मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेगा। बीजेपी के मुताबिक, आधे से अधिक राज्यों में संगठनात्मक चुनाव का मतदान जनवरी मध्य तक पूरा हो जाएगा जिसके बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।