बीजेपी की रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा चुनाव में यूपी में पार्टी के खराब प्रदर्शन के क्या रहे कारण?

उत्तर प्रदेश बीजेपी द्वारा शीर्ष नेतृत्व को सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक, परीक्षाओं के पेपर लीक और सरकारी नौकरियों में संविदाकर्मियों की भर्ती लोकसभा चुनाव-2024 में राज्य में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के कारणों में शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट, अग्निपथ योजना, राज्य में अधिकारियों की मनमानी और पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष भी सीटें घटने के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।

Load More