बीजेपी ने कहा- अगला लक्ष्य पश्चिम बंगाल; TMC ने दिया ज़ोरदार जवाब
बिहार के चुनावी नतीजों में एनडीए की प्रचंड जीत की संभावना के बीच पश्चिम बंगाल बीजेपी ने X पर पोस्ट किया, "अगला लक्ष्य पश्चिम बंगाल।" इस पर पश्चिम बंगाल में सत्ता पर काबिज़ टीएमसी ने वायरल मीम वीडियो 'सपने देखना अच्छी बात है' से जवाब दिया है। टीएमसी ने लिखा, "सपने देखते रहो।"