चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव बीजेपी की हरप्रीत बबला ने जीत लिया है। 36 सदस्यीय सदन में बीजेपी उम्मीदवार को 19 वोट जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार प्रेम लता को 17 वोट मिले। गौरतलब है, चुनाव से पहले 'आप'-कांग्रेस गठबंधन के पास 20 वोटों के साथ पूर्ण बहुमत था लेकिन क्रॉस वोटिंग से वह हार गया।