बीजेपी ने नितिन नबीन को बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से नितिन नबीन को नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। नितिन नबीन बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और वह बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी रह चुके हैं। मौजूदा वक्त में नितिन बांकीपुर (बिहार) से विधायक हैं और इस बार वह पांचवीं बार विधायक बने हैं।