बीजेपी ने पिछले 20 वर्षों में झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया है: सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा है, "बीजेपी ने पिछले 20 वर्षों में झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया है लेकिन अब यह बंद करना होगा।" मुख्यमंत्री ने कहा, "उन्होंने झारखंड की संपदा को लूटा। यह विडंबना ही है कि खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड सबसे गरीब राज्यों में से एक बन गया है।"