बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी व शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी स्टार प्रचारक बने हैं।