बीजेपी ने लालू की बेटी रोहिणी आचार्य के परिवार से नाता तोड़ने पर दी प्रतिक्रिया
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा परिवार और राजनीति से नाता तोड़े जाने को लेकर बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह परिवार का आपसी मामला है। परिवार बिखरना नहीं चाहिए। लालू प्रसाद जी और राबड़ी देवी जी को इस परिवार को बचाने की आवश्यकता है।"