बीजेपी ने संविधान को कुचलने वाले बयान को लेकर चुनाव आयोग से की राहुल गांधी की शिकायत
बीजेपी ने संविधान को कुचलने वाले बयान को लेकर चुनाव आयोग से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शिकायत की है। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "हमने आयोग को बताया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में झूठ बोला है कि बीजेपी संविधान को कुचलना चाहती है।"