बीजेपी नेता की बेटी ने नए शिक्षा मंत्री को बताया 'भद्दा मज़ाक', प्रधान के इस्तीफे की आलोचना की
यूपी के पूर्व BJP विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्विनी राजे सिंह ने NEET विवाद पर केंद्र सरकार की आलोचना की है और CJP के प्रदर्शन का समर्थन किया है। यशस्विनी ने शिक्षा मंत्री के तौर पर प्रह्लाद जोशी को 'भद्दा मज़ाक' बताया है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कहा, "त्यागपत्र में पछतावा जैसी कोई चीज़ नहीं दिखी।"