inshorts

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ जालंधर में दर्ज हुई FIR, आतिशी के वीडियो से जुड़ा है मामला

सिख गुरुओं के कथित अपमान को लेकर 'आप' नेता आतिशी के वीडियो के मामले में दिल्ली के मंत्री व बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ जालंधर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बकौल पुलिस, कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म से वीडियो डाउनलोड कर जांच के लिए भेजा गया, इस वीडियो में आतिशी ने कहीं भी 'गुरु' शब्द नहीं बोला।