बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या (34) ने गायिका शिवाश्री स्कंदप्रसाद से शादी रचा ली है। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने उनकी शादी की तस्वीरें X पर शेयर की हैं। विजयेंद्र ने लिखा, "मैं बीजेपी के वफादार कार्यकर्ता तेजस्वी सूर्या और कलाकार शिवाश्री को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देता हूं।"