बिजनौर (यूपी) के नगीना में किसान नेता हर्षवर्धन सिंह के 22-वर्षीय बेटे पृथ्वीराज का कमरे में खून से लथपथ शव मिला। पृथ्वीराज के सीने में गोली लगी थी और शव के पास लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है जबकि परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक जांच और CCTV फुटेज खंगाली जा रही है।