बृजभूषण से बोला शख्स- 'सपने में देखा, आपका चुनाव चिन्ह साइकल है'; उनका रिऐक्शन हुआ वायरल
पूर्व WFI चीफ और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की एक शख्स के साथ बातचीत का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। शख्स ने कहा, "मैंने सपने में देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकल है।" इसके बाद बृजभूषण ने रिऐक्शन दिया और सभी लोग हंसते नज़र आए। गौरतलब है कि बृजभूषण के बेटे करण भूषण सिंह मौजूदा बीजेपी सांसद हैं।