बेटों द्वारा घर से निकाले जाने के बाद महाकुंभ में भटक रही है 80 वर्षीय महिला, कहा- बेटे मजबूर हैं

बेटों द्वारा घर से निकाले जाने के बाद 80 वर्षीय रेखा द्विवेदी प्रयागराज महाकुंभ में कुछ दिनों से भटक रही हैं। रेखा ने बेटों को इसका दोष न देते हुए कहा, "मेरे बेटे नालायक नहीं हैं। वह मजबूर हैं।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका एक बेटा हाईकोर्ट में सीनियर वकील, दूसरा लेक्चरर और बाकी दो भी आर्थिक रूप से संपन्न हैं।