बेटे अकाय के साथ लंदन की सड़कों पर दिखे कोहली और अनुष्का
भारत से लंदन लौटने के एक दिन बाद ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति व क्रिकेटर विराट कोहली और बेटे अकाय के साथ लंदन की सड़कों पर दिखीं जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में विराट और अनुष्का अपने बच्चे की नैनी के साथ सड़क पार करने के लिए फुटपाथ पर इंतज़ार करते दिख रहे हैं।