inshorts

बेटी का चेहरा दिखाने वाले वीडियो के सामने आने पर सिद्धार्थ और कियारा ने जारी किया बयान

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी बेटी सरायाह का चेहरा दिखाने वाला वीडियो पैपराज़ी द्वारा शेयर किए जाने के बाद एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया हमारी बेटी का वीडियो अपने पेज या पोर्टल पर शेयर/पोस्ट न करें। आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।"