अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो रही हैं जिनमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी बेटी मालती मैरी को सीने से लगाए दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने मालती का चेहरा हाथ से कवर किया हुआ था। प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की हाल ही में हुई शादी में मालती व अपने पति निक जोनस संग शामिल हुई थीं।