बेटे जीत की शादी में गौतम अदाणी और उनकी पत्नी प्रीति की आंखें हुईं नम; वीडियो आया सामने

समाचार एजेंसी एएनआई ने बिलियनेयर गौतम अदाणी के बेटे जीत की दिवा से शादी का वीडियो X पर शेयर किया है जिसमें वरमाला के बाद अदाणी और उनकी पत्नी प्रीति की आंखें नम होती दिखाई दे रही हैं। प्रीति अदाणी रूमाल से आंसू पोंछती हुई नज़र आ रही हैं। गौरतलब है, दोनों की शादी आज अहमदाबाद में हुई है।