अभिनेता सैफ अली खान ने खुद पर हुए हमले को लेकर बताया है कि इस दौरान उनके बेटे जेह को भी चोट आई थी। वहीं, उन्होंने खुलासा किया कि हमलावर के पास एक नहीं 2 चाकू थे। उन्होंने बताया कि घरेलू सहायिका दौड़ते हुए कमरे में आईं थी और उन्होंने कहा था कि जेह के कमरे में कोई है।