चंडीगढ़ में बेटे ने हेड कॉन्स्टेबल पिता के सिर पर गोली मारकर की हत्या
चंडीगढ़ (पंजाब) में पारिवारिक विवाद के चलते 18-वर्षीय लड़के ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता की कथित तौर पर सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी ने अधिकारियों को गुमराह करने के लिए कहा कि कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे और पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया जिसने जुर्म कबूल कर लिया।