राजस्थान में दोस्त को वोट नहीं देने पर मां की हत्या, बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर ले ली जान
राजस्थान के उदयपुर ज़िले में राहुल परमार नामक युवक ने चुनाव में दोस्त को वोट नहीं देने पर हुए विवाद में मां पुष्पा परमार की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीच-बचाव करने आए पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आरोपी युवक फरार है और पुलिस जांच कर रही है।